UIDAI का बड़ा बदलाव: आधार बनवाने में अब PAN कार्ड मान्य नहीं

Adhar Update News: UIDAI ने आधार बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची में बड़े बदलाव किए हैं। अब नया आधार बनवाने या पहचान सत्यापन से जुड़े किसी भी काम के लिए PAN कार्ड को मान्य दस्तावेज नहीं माना जाएगा। पहले पहचान प्रमाण के रूप में बैंक पासबुक और बैंक का प्रमाण-पत्र स्वीकार किए जाते थे, लेकिन अब इन पर भी रोक लगा दी गई है।

आवासीय पता और जन्म प्रमाण पत्र बने मुख्य दस्तावेज

आवासीय पता और जन्म प्रमाण पत्र बने मुख्य दस्तावेज नई व्यवस्था के तहत, पते का प्रमाण और जन्म प्रमाण पत्र आधार बनवाने के लिए सबसे अहम दस्तावेज होंगे। खासतौर पर 18 साल से कम उम्र वाले बच्चों के लिए आधार अब केवल जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर ही बनाया जाएगा।

पहचान के लिए बैंक पासबुक अब मान्य नहीं

UIDAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहचान प्रमाण के रूप में बैंक पासबुक मान्य नहीं होगी, हालांकि इसे पते के प्रमाण के रूप में अब भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही स्कूल द्वारा जारी पहचान पत्र, सरकारी प्रमाण-पत्र और जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों से आधार बनवाने की प्रक्रिया और आसान हो गई है।

जन्म प्रमाण पत्र अब अनिवार्य

नए नियमों में संशोधन के बाद, नया आधार बनवाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र होगा। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी पहचान और पते से जुड़े दस्तावेजों की सूची को अपडेट किया गया है। UIDAI का मानना है कि इस परिवर्तन से आधार प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी होगी और फर्जी दस्तावेजों पर रोक लगेगी।

आधार अपडेट कराना हुआ आसान

पहले आधार अपडेट करने के लिए पुराने आधार कार्ड के साथ पहचान दस्तावेज देना अनिवार्य था। लेकिन नई व्यवस्था में यह जरूरी नहीं होगा। अब सिर्फ बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय जानकारी के आधार पर ही आधार अपडेट किया जा सकेगा।

Related Posts

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया: बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान…

बढ़ती गर्मी के बीच बढ़ा चमकी बुखार का खतरा, अब तक 31 बच्चे चपेट में

पटना: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच एक बार फिर चमकी बुखार यानी एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर छोटे बच्चों के माता-पिता डरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन