सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल

रांची: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों की एक बार फिर घातक साजिश सामने आई है। नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट

यह आईईडी ब्लास्ट रविवार देर शाम सारंडा जंगल के बलिबा गांव के पास हुआ। उस समय सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। अचानक हुए धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया और दो जवान इसकी चपेट में आ गए।

दो जवान गंभीर रूप से घायल

इस विस्फोट में 209 कोबरा बटालियन के हेड कांस्टेबल अलख दास और हेड कांस्टेबल नारायण दास गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों जवानों को तुरंत बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सारंडा में पहले भी हो चुके हैं कई आईईडी धमाके

सारंडा क्षेत्र में इससे पहले भी नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन धमाकों में कई सुरक्षा कर्मी शहीद हुए हैं और कई घायल हुए हैं। इतना ही नहीं, आईईडी की चपेट में आकर निर्दोष ग्रामीणों की भी जान जा चुकी है।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

झारखंड पुलिस का कहना है कि सारंडा इलाके में अब भी नक्सलियों की मौजूदगी बनी हुई है। उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सारंडा को नक्सल मुक्त कर झारखंड को पूरी तरह नक्सल मुक्त किया जाएगा।

Related Posts

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया: बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान…

बढ़ती गर्मी के बीच बढ़ा चमकी बुखार का खतरा, अब तक 31 बच्चे चपेट में

पटना: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच एक बार फिर चमकी बुखार यानी एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर छोटे बच्चों के माता-पिता डरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन