सेंबो की पहाड़ी पर बनेगा धोनी का नया आशियाना,RRDA से मिली मंजूरी

रांची: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची में अपना एक नया घर बनाने की तैयारी में हैं। यह नया आवास रिंग रोड के नजदीक स्थित सेंबो (Sembo) की ऊंची पहाड़ी पर बनाया जाएगा। धोनी ने यहां लगभग दो एकड़ जमीन खरीदी है, जहां से आसपास का पूरा इलाका साफ नजर आता है।

शुरुआत में धोनी ने तीन मंजिला घर का नक्शा बनवाया था, लेकिन चूंकि यह जमीन कृषि भूमि के दायरे में आती है, इसलिए ऊंचाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया। नियमों के अनुसार, यहां सिर्फ सात मीटर तक ही निर्माण की अनुमति मिल सकती है। इसी वजह से अब उनका नया घर G+1 मॉडल, यानी ग्राउंड फ्लोर और उसके ऊपर एक मंजिल के रूप में बनाया जाएगा।

CRPF कैंप के पास बनेगा घर

धोनी ने सेंबो क्षेत्र में प्लॉट नंबर 822, 1314, 1322 और 1324 खरीदे हैं। इस जमीन के ठीक बगल में CRPF कैंप मौजूद है, जिससे सुरक्षा भी मजबूत रहती है। करीब एक एकड़ 92 डिसमिल में फैली इस जगह से शहर का बड़ा हिस्सा दिखाई देता है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां का वातावरण शांत, खुला और प्राकृतिक माना जाता है।

RRDA ने धोनी के घर निर्माण को दी हरी झंडी

धोनी की पत्नी साक्षी के नाम से RRDA में निर्माण आवेदन जमा किया गया था। आर्किटेक्ट ने तीन मंजिल वाले घर का डिजाइन दिया था, लेकिन कृषि भूमि संबंधी नियमों के तहत इतनी ऊंचाई की इजाज़त नहीं मिली। RRDA ने सिर्फ 7 मीटर ऊंचाई तक ही निर्माण की मंजूरी प्रदान की है। अब नए नियमों के अनुरूप धोनी का घर G+1 स्ट्रक्चर में तैयार किया जाएगा।अनुमति मिलते ही धोनी की टीम जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने वाली है।

Also Read: बॉर्डर 2’ में अहान शेट्टी का धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Related Posts

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया: बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान…

बढ़ती गर्मी के बीच बढ़ा चमकी बुखार का खतरा, अब तक 31 बच्चे चपेट में

पटना: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच एक बार फिर चमकी बुखार यानी एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर छोटे बच्चों के माता-पिता डरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन