WhatsApp Security : छिपा हुआ फीचर जो बचा सकता है आपको साइबर ठगी से

न्यूज डेस्क: आज WhatsApp दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में शामिल है। यह अब केवल चैटिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह के कामों में बड़ी भूमिका निभा रहा है। ऐसे में WhatsApp अकाउंट की सुरक्षा बेहद जरूरी हो गई है।

साइबर ठगों के नए-नए तरीके

ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले लोग लगातार नए हथकंडे अपना रहे हैं। खासतौर पर फर्जी फाइल्स, लिंक और अटैचमेंट के जरिए यूजर्स को निशाना बनाया जा रहा है। कई बार लोग अनजाने में ऐसी फाइल्स डाउनलोड कर लेते हैं, जिससे अकाउंट हैक होने का खतरा बढ़ जाता है।

WhatsApp का छिपा हुआ सिक्योरिटी फीचर

बहुत कम यूजर्स जानते हैं कि WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स में एक खास सिक्योरिटी फीचर मौजूद है। यह फीचर संदिग्ध फाइल्स और अटैचमेंट को अपने आप ब्लॉक करने में मदद करता है। अच्छी बात यह है कि इसे ऑन करना बेहद आसान है।

कैसे ऑन करें यह सिक्योरिटी सेटिंग

इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले WhatsApp खोलें। फिर Settings में जाएं। इसके बाद Privacy ऑप्शन पर टैप करें।अब नीचे स्क्रॉल कर के Advanced सेक्शन में जाएं।यहां Strict Account Setting को सेलेक्ट करें।अब Next पर क्लिक कर इसे ON कर दें।

फीचर ऑन करने के फायदे

इस सेटिंग को चालू करने के बाद अगर कोई अनजान व्यक्ति या हैकर आपको मैलिशियस फाइल, लिंक या अटैचमेंट भेजने की कोशिश करता है, तो वह फाइल अपने आप ब्लॉक हो जाएगी। इससे आपके फोन में खतरनाक कंटेंट डाउनलोड नहीं होगा और अकाउंट हैक होने का जोखिम काफी हद तक कम हो जाएगा।सभी यूजर्स को अभी नहीं मिल रहा फीचरध्यान देने वाली बात यह है कि फिलहाल यह सिक्योरिटी फीचर सभी WhatsApp अकाउंट्स में उपलब्ध नहीं है। लेकिन आने वाले अपडेट्स में उम्मीद है कि यह सुविधा सभी यूजर्स को जल्द मिलने लगेगी।

Also Read: एडवांस बुकिंग में ‘बॉर्डर 2’ का धमाका, 24 घंटे में रिकॉर्डतोड़ कमाई

Related Posts

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

न्यूज़ डेस्क : अधिकांश लोग आधार कार्ड का इस्तेमाल रोजमर्रा के कई जरूरी कामों में करते हैं, लेकिन उसमें दर्ज जानकारी को नियमित रूप से जांचना अक्सर भूल जाते हैं।…

WhatsApp का नया फीचर: अब चैट के साथ ही करें मोबाइल रिचार्ज

न्यूज़ डेस्क : मैसेजिंग के लिए मशहूर व्हाट्सअप ने 23 अप्रैल को भारत में एक नया और बेहद उपयोगी फीचर पेश किया है। अब यूजर्स ऐप के अंदर ही सीधे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन