WhatsApp का नया फीचर: अब चैट के साथ ही करें मोबाइल रिचार्ज

न्यूज़ डेस्क : मैसेजिंग के लिए मशहूर व्हाट्सअप ने 23 अप्रैल को भारत में एक नया और बेहद उपयोगी फीचर पेश किया है। अब यूजर्स ऐप के अंदर ही सीधे अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज कर सकते हैं। यानी अलग-अलग UPI ऐप या वेबसाइट पर जाने की जरूरत अब खत्म होने वाली है।

चैटिंग के साथ रिचार्ज की सुविधा

इस नए फीचर के आने के बाद WhatsApp सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं रहा। अब आप अपने साथ-साथ अपने परिवार या दोस्तों के नंबर भी आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर प्रीपेड यूजर्स के लिए फायदेमंद है।

PayU के साथ पार्टनरशिप

इस सुविधा को सुचारु रूप से चलाने के लिए WhatsApp ने PayU के साथ साझेदारी की है। फिलहाल यह फीचर धीरे-धीरे Android और iOS यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है और आने वाले कुछ हफ्तों में सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

सभी बड़े ऑपरेटर्स के प्लान एक जगह

अब Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) जैसे प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स के रिचार्ज प्लान सीधे WhatsApp पर देखे जा सकते हैं। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुनकर तुरंत पेमेंट कर सकते हैं।

ऐसे करें WhatsApp से रिचार्ज

  • ऐप में रिचार्ज आइकन पर टैप करें
  • “Mobile Prepaid Recharge” विकल्प चुनें
  • नंबर सिलेक्ट करें (खुद का या किसी और का)
  • मोबाइल ऑपरेटर कन्फर्म करें
  • पसंदीदा रिचार्ज प्लान चुनें
  • पेमेंट मोड (UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड) चुनें
  • पेमेंट कन्फर्म कर रिचार्ज पूरा करें

यूजर्स के लिए बड़ी राहत

इस फीचर के जरिए अब बार-बार ऐप बदलने की परेशानी खत्म हो जाएगी। WhatsApp का यह कदम डिजिटल पेमेंट और यूजर एक्सपीरियंस को और आसान बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Related Posts

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

न्यूज़ डेस्क : अधिकांश लोग आधार कार्ड का इस्तेमाल रोजमर्रा के कई जरूरी कामों में करते हैं, लेकिन उसमें दर्ज जानकारी को नियमित रूप से जांचना अक्सर भूल जाते हैं।…

अब घर बैठे आधार अपडेट: मोबाइल नंबर और पता बदलना हुआ बेहद आसान

न्यूज़ डेस्क : पहले आधार कार्ड में छोटी-सी जानकारी बदलवाने के लिए लोगों को सेंटर पर जाकर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था, जिससे समय और मेहनत दोनों खर्च…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन