न्यूज़ डेस्क : आज के समय में हर कोई ऑनलाइन पेमेंट करता है। हर लोग डिजिटल दुनिया से जुड़ रहे है है। ऐसे में फ़ोन पे से पेमेंट करने का नया फीचर आ गया है। कभी कभी ऐसा होता है जब हम डिजिटल पेमेंट करते है UPI ऐप खोलने, QR कोड स्कैनर ढूँढना पड़ता है और फिर पूरा पेमेंट प्रोसेस पूरा करते है। लेकिन अब इस झंझट से छुटकारा मिल गया है। इसी परेशानी को आसान बनाने के लिए अब एक नया तरीका सामने आया है, जिसमें आप सिर्फ फोन हिलाकर भी पेमेंट शुरू कर सकते हैं।
क्या है Shake & Pay फीचर
यह सुविधा शेक एंड पे के नाम से जानी जाती है और इसे फ़ोन पे ऐप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने स्मार्टफोन को हाथ में पकड़कर हल्का सा हिलाते ही सीधे QR कोड स्कैनर तक पहुंच सकते हैं। फोन को उसी तरह हिलाना होता है, जैसे किसी को बाय करते समय हाथ हिलाया जाता है। इससे QR स्कैन करने का ऑप्शन तुरंत खुल जाता है और पेमेंट करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
बायोमेट्रिक से और भी आसान पेमेंट
अगर यूजर पेमेंट को और ज्यादा तेज बनाना चाहते हैं, तो वे इस फीचर के साथ बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का भी उपयोग कर सकते हैं। यानी QR कोड स्कैन करने के बाद पेमेंट को पूरा करने के लिए सिर्फ चेहरे की पहचान या फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करना होगा। इससे कई मामलों में पिन डालने की जरूरत भी नहीं पड़ती और भुगतान जल्दी हो जाता है।
QR स्कैन करने की झंझट से मिलेगी राहत
इस फीचर का उद्देश्य UPI पेमेंट को पहले से ज्यादा सरल और तेज बनाना है। आमतौर पर लोगों को पहले फोन में पेमेंट ऐप ढूंढना पड़ता है और फिर QR कोड स्कैनर का विकल्प चुनना पड़ता है। लेकिन शेक एंड पे के जरिए यह पूरा प्रोसेस छोटा हो जाता है और यूजर सीधे स्कैनिंग स्क्रीन तक पहुंच सकते हैं।
PhonePe में ऐसे करें फीचर ऑन

अगर आप इस फीचर का उपयोग करना चाहते हैं, तो इसके लिए PhonePe ऐप में एक आसान सेटिंग करनी होगी। सबसे पहले ऐप की होम स्क्रीन पर ऊपर बाईं ओर दिखाई देने वाले प्रोफाइल आइकन पर टैप करें। इसके बाद नीचे स्क्रॉल करते हुए शेक एंड स्कैन विकल्प को खोजें और उसे ऑन कर दें। यह विकल्प आपके QR कोड के नीचे दिखाई देता है।
ध्यान रखने वाली जरूरी बात
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि आपके फोन में फ़ोन पे ऐप पहले से खुला हुआ हो। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शेक एंड पे तभी काम करता है जब ऐप एक्टिव हो। एक बार फीचर चालू हो जाने के बाद फोन को हल्का सा हिलाते ही आप सीधे QR कोड स्कैनर पर पहुंच जाएंगे और तुरंत पेमेंट कर पाएंगे।







