रांची में रामनवमी की धूम , 500 किलो फूलों से महावीर मंदिर का भव्य सजावट

रांची : महावीर चौक पर महाअष्टमी के अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों से झांकियों की भव्य शोभा देखने को मिलेगी। रामनवमी शृंगार समिति, रांची की देखरेख में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। महावीर चौक और आस-पास की सड़कों व भवनों को रोशनी से सजाया गया है। गणेश मंदिर, महावीर मंदिर और शिवालय में विशेष विद्युत सजावट की जा रही है। इन मंदिरों को फूलों से भी सजाया गया है और महावीर मंदिर का सजावट लगभग 500 किलो फूलों से की जाएगी।

25 झांकियों की संभावना और आयोजन व्यवस्था

समिति के संयोजक ने बताया कि इस बार लगभग 25 झांकियों के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। रात नौ बजे से दो बजे तक झांकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सभी झांकियों का बारिकी से निरीक्षण किया जाएगा और उत्कृष्ट झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। समिति के 100 स्वयंसेवक पूरे आयोजन में व्यवस्था पर नजर रखेंगे। वहीं, प्रशासन ने नशे की हालत में आने वाले लोगों की पहचान के लिए ब्रेथ एनालाइजर की मांग की है।

रामायण के दृश्यों से सजी झांकी

श्री महावीर शृंगार समिति, काठसराय रोड की ओर से झांकी निकालने की परंपरा 1973 से चल रही है। इस बार झांकी में रामायण के दृश्य को पेश किया जाएगा। इसमें राजा जनक का महल भव्य रूप में दिखाई देगा। झांकी की लंबाई 55 फीट और चौड़ाई 14 फीट होगी। झांकी में परशुराम की तपस्या का दृश्य भी दिखाया जाएगा। इस प्रस्तुति में ओडिशा के 25 कलाकार शामिल होंगे और धनबाद की 35 सदस्यों की ताशा पार्टी भी झांकी में भाग लेगी।

महावीर मंडल, पंच मंदिर की झांकी

महावीर मंडल शृंगार समिति, पंच मंदिर, हरमू में इस बार विशेष थीम वाली झांकी तैयार की जा रही है। झांकी में राम दरबार का दृश्य दिखाया जाएगा। इसके साथ विशेष लाइटिंग का इंतजाम किया गया है, जिसमें बजरंगबली और श्रीराम का रूप देखने को मिलेगा। समिति के सभी सदस्य झांकी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल होंगे।

रामसेतु थीम वाली झांकी

महावीर मंडल, कांके की ओर से भी आकर्षक झांकी तैयार की जा रही है। इसमें 15 फीट ऊंचे बजरंगबली की मूर्ति दिखाई जाएगी। झांकी रामसेतु थीम पर आधारित होगी। समिति के सभी सदस्य दक्षिण भारतीय वेशभूषा में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में 150 से अधिक लोग भाग लेंगे और 20 लोगों की टीम जीवंत झांकी का प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ताशा पार्टी भी आयोजित की जाएगी।

बिहार युवक संघ की झांकी में जीवंत रामायण

बिहार युवक संघ, जलान रोड, अपर बाजार की ओर से इस बार खास झांकी प्रस्तुत की जाएगी। झांकी में रावण दरबार और लंका द्वार का दृश्य जीवंत रूप में दिखाया जाएगा। युवाओं की टीम इसे पेश करेगी और ओडिशा से बुलाई गई ताशा पार्टी कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ाएगी।

Related Posts

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया: बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान…

बढ़ती गर्मी के बीच बढ़ा चमकी बुखार का खतरा, अब तक 31 बच्चे चपेट में

पटना: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच एक बार फिर चमकी बुखार यानी एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर छोटे बच्चों के माता-पिता डरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन