लोग बंदूक बांटने का काम करते है, हम कलम बांटने का काम करेंगे: तेजस्वी यादव

न्यूज डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। बात बिहार की हो तो पूरे देश की नजर बिहार पर टिकी होती है। हालांकि चुनाव की तारीख अभी नहीं आई है, लेकिन हर पार्टी अपने स्तर से चुनाव की तैयारी में भिड़े हुए है।

आरजेडी नेता अपनी ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के जरिए वोटरों को लुभाने में जुटे हैं। उनका फोकस युवा वोटरों पर है।

तेजस्वी ने लोगों के बीच बांटा कलम

मोकामा में कलम बांटते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव

इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव की वीडियो सामने आई है। यह वीडियो मोकामा में यात्रा के दौरान की है। जहां तेजस्वी यादव छात्रों को पेन बांटते नजर आए। जिसमें तेजस्वी ने कहा यहां लोग बंदूक बांटने का काम करते है तेजस्वी कलम बांटने का काम करेगा।

अब इस वीडियो के बाद बिहार की सियासी बहस छिड़ गई है। विपक्ष ने इसे ‘पेन पॉलिटिक्स’ का नाम दिया है।

जदयू ने कसा तंज

इसपर जदयू नेता ने हमला करते हुए बोला , जिसने बिहार को चरवाहा स्कूल बना दिया वो आज पेन बांट रहे है। बिहार में अगर शिक्षा की कमी है तो पहले तेजस्वी यादव को यह बताना चाहिए कि किसके शासन में बिहार को अशिक्षित रखने की साजिश रची गई थी।’

बिहार को चरवाहा विद्यालय बनाया

जदयू नेता ने एक पोस्ट जारी करते हुए कहा चरवाहा विद्यालय बनाने वाले आज कलम बांट रहे है। नीतीश कुमार जी ने बिना जमीन गिरवी रखे युवाओं को रोजगार और सीखा दी।

चरवाहा विद्यालय योजना उसी सरकार में बनी थी, जिसने बच्चों को शिक्षा से दूर रखने का काम किया । वही तेजस्वी यादव की अधूरी शिक्षा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि खुद की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए और अब युवाओं को कलम बांटने निकले हैं। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि चरवाहा विद्यालय में 4.50 रुपए फीस पर पढ़ाई होती थी। वहीं, नीतीश सरकार में ₹5 फीस पर गरीब बच्चों को पॉलिटेक्निक में पढ़ाई का अवसर मिल रहा है।

वही इस वीडियो में जिस तरह से तेजस्वी यादव कलम बांट रहे , तंज कसते हुए कहा जदयू प्रवक्ता ने कहा तेजस्वी कल बांटने में नि कलम फेंकने में विश्वास रखते है।

Related Posts

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया: बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान…

बढ़ती गर्मी के बीच बढ़ा चमकी बुखार का खतरा, अब तक 31 बच्चे चपेट में

पटना: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच एक बार फिर चमकी बुखार यानी एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर छोटे बच्चों के माता-पिता डरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन