न्यूज डेस्क: Ai के इस जमाने में लोग खुद को ट्रेंड से जोड़ रहे है। आज के समय में Ai काफी लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। लोग अपनी तस्वीर को जैसा मन उस हिसाब से से बना ले रहे है।
यह ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है और इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है इसे बनाने के लिए आसान प्रॉम्प्ट या निर्देश जिसके इस्तेमाल से कोई भी एक अच्छी AI जनरेटेड तस्वीर बना सकता है। आपको अपनी हाइपर रियलिस्टिक तस्वीर बनवाने के लिए न कोई तकनीकी कौशल चाहिए और न कोई पेमेंट करना है।
क्या यह सुरक्षित है?
क्या आपको लगता है यह सुरक्षित है। जिस तरह से लोग Ai से बनाई गई खूबसूरत तस्वीर से खुश हो रहे , क्या वो सही मनाए में सुरक्षित भी है। जहां बिना पेमेंट किए लोग फ्री में हाइपर रियलिस्टिक तस्वीर बना कर पोस्ट कर रहे, क्या वो पूरी तरह से सुरक्षित हो सकती हो सकती है ?
कितनी है प्राइवेसी
अगर हम प्राइवेसी की बात करे तो इससे जुड़ा खतरा आप पर बना हुआ है। कई टूल्स आपकी पर्सनल फोटोज सेव कर थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म्स के साथ शेयर कर सकते हैं। कई फ्री AI टूल्स अपने टर्म्स और कंडीशन्स में यह लिखते हैं कि वे यूजर्स डाटा को थर्ड-पार्टी कंपनियों के साथ शेयर कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आपकी फोटोज किसी और मकसद के लिए भी यूज हो सकती हैं, जिनमें मार्केटिंग और AI ट्रेनिंग सब शामिल
इमेज सर्वर पर हो जाते है सेव
वहीं कुछ AI टूल्स आपकी अपलोड की गई इमेज को अपने सर्वर पर सेव कर लेते हैं। कई बार, इन फोटोज का इस्तेमाल AI को और बेहतर बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन अगर प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी मजबूत नहीं है, तो आपकी फोटोज लीक भी हो सकती हैं।
गूगल जेमिनी है Ai टूल

Google Gemini AI का फोटो एडिटिंग टूल है । जो इस ट्रेंड को बढ़ावा दे रहा है। बात करे तो सबसे ज्यादा जो तस्वीर वायरल हो रहा है वो है साड़ी में रेट्रो लुक, जो हर एक दूसरी महिला ai की मदद से अपनी तस्वीर को बदल रही है । सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके Prompt वायरल कर दिए हैं जिसके चलते हर कोई ऐसी तस्वीरें बना रहा है।
ध्यान देने वाली बात ये है कि ट्रेंड में बने रहने की चाहत में हम यह भूल जाते हैं कि हमारी पर्सनल जानकारियों का किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। Ai कंपनियां यूजर्स की जानकारियों को सुरक्षित रखने की कई तरह के दावे करती हैं, लेकिन फोटो का कैसे इस्तेमाल होने वाला है ये नहीं बताती। ऐसे में एआई कंपनियों पर पूरी तरह भरोसा कर पाना अभी के लिए मुमकिन नहीं है






