नवरात्रि: छठे दिन की जाती है मां कात्यायनी की पूजा, इनकी आराधना से दूर होती है सारी अड़चने

चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभम दद्याद् देवी दानवघातिनी॥

न्यूज डेस्क: आज नवरात्रि का छठा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के छठे रूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इनकी उपासना और आराधना से भक्तों को बड़ी आसानी से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। उसके रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि घर में मां कात्यायनी के आगमन से सुख-शांति का आगमन होता है और विवाह से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

मां का स्वरूप कैसा है

मां कात्यानी की सिंह यानी शेर की सवारी है। माता के सिर पर मुकुट सुशोभित रहता है। माता कात्यायनी की चार भुजाएं हैं। दो भुजाओं में कमल और तलवार धारण करती है। एक भुजा वर मुद्रा में और दूसरी भुजा अभय मुद्रा में रहती है। मां कात्यायनी की पूजा करने से उसके शादी विवाह में आने वाली अड़चन खत्म हो जाती है।

ऋषि कात्यान के पुत्री थी कात्यायनी

पौराणिक कथाओं के अनुसार ऋषि कात्यान देवी मां के परम उपासक थे । उनकी इच्छा थी उनके घर पुत्री का जन्म हो। जिसके लिए उन्होंने कठिन तपस्या की। मां दुर्गा उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लेने का वरदान दिया।

ऋषि कात्यान की पुत्री होने के कारण ही देवी मां को मां कात्यायनी कहा जाता है । कात्यायनी ने महिषासुर का वध किया था इसीलिए इन्हें महिषासुर मर्दानी भी कहा जाता है।

गोपियों ने की थी कात्यायनी की पूजा

एक और मान्यताओं के अनुसार कहा गया है कि भगवान कृष्ण को पति रूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने मां कात्यायनी की पूजा की थी। यह पूजा कालिंदी यमुना के तट पर की गई थी। इसीलिए ये ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं। इनका स्वरूप अत्यंत भव्य और दिव्य है। ये स्वर्ण के समान चमकीली हैं।

Related Posts

दशहरा: आखिर क्यों हर साल जलाते है रावण का पुतला, जानिए इसे जुड़ी कहानी

न्यूज डेस्क: दशहरा का पर्व हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के अगले दिन यानी दशमी तिथि पर मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि के अगले दिन…

नवरात्रि का आज अंतिम दिन, नौवे स्वरूप में की जाती है मां सिद्धिदात्री की पूजा

सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥ न्यूज डेस्क : आज नवरात्रि का आखिरी दिन यानी नौवां दिन है । आज मां दुर्गा के नौवां रूप सिद्धिदात्री की पूजा की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन