दशहरा: आखिर क्यों हर साल जलाते है रावण का पुतला, जानिए इसे जुड़ी कहानी

न्यूज डेस्क: दशहरा का पर्व हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के अगले दिन यानी दशमी तिथि पर मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि के अगले दिन दशहरा मनाया जाता है । इसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है।

इस दिन भगवान श्री राम की पूजा की जाती है और रावण के पुतले का दहन किया जाता है। दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया और दूसरी तरफ माता दुर्गा ने महिषासुर का वध किया और लोगों को उसके भय और अत्याचार से मुक्त कराया था।

दशहरा से जुड़ी कई मान्यताएं है। आइए जानते है आखिर क्यों मनाया जाता है दशहरा का पर्व क्या है पौराणिक कथाएं।

राम ने किया था रावण का वध

पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा उल्लेख मिलता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था । भगवान राम जब 4 वर्षों का वनवास काट रहे थे । उसी दौरान रावण ने छल से माता सीता का हरण किया था । इसके बाद राम और लक्ष्मण जी ने मिलकर सीता माता की खोज में निकले थे।

इसी दौरान उनकी मुलाकात हनुमान जी से हुई थी। हनुमान जी ने माता सीता का पता लगाया था । उसके बाद भगवान राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ था। रावण पर विजय पाने के लिए भगवान राम ने नौ दिनों तक मां दुर्गा की उपासना की और दसवें दिन रावण का वध किया था। उसके बाद से नवरात्रि की दशमी तिथि को दशहरा का पर मनाया जाने लगा।

मां दुर्गा ने किया महिषासुर का वध

एक अन्य कथा के अनुसार ऐसा माना जाता है की मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था ।दोनों के बीच पूरे 9 दिनों तक भयंकर युद्ध हुआ था और दसवें दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत कर दिया। माता दुर्गा ने संसार को महिषासुर के भय और अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। यही कारण है की दशमी तिथि को विजयदशमी के रूप में भी मानते हैं।

Related Posts

नवरात्रि का आज अंतिम दिन, नौवे स्वरूप में की जाती है मां सिद्धिदात्री की पूजा

सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥ न्यूज डेस्क : आज नवरात्रि का आखिरी दिन यानी नौवां दिन है । आज मां दुर्गा के नौवां रूप सिद्धिदात्री की पूजा की…

नवरात्रि : आज है दुर्गा महा अष्टमी, आठवें रूप में की जाती है मां महागौरी की पूजा

श्वेते वृषे समारुढा श्वेताम्बरधरा शुचि:।महागौरी शुभं दद्यान्महादेव-प्रमोद-दा।। न्यूज डेस्क: नवरात्रा के आठवे दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन को महा अष्टमी कहते हैं। माता महागौरी का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन