गर्मियों में सेहत का खजाना है पुदीने का शरबत, जानिए इसके फायदे और रेसिपी

न्यूज डेस्क: गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, जलन और भारीपन काफी आम हो जाती हैं। ऐसे में अपनी डाइट में ऐसे पेय शामिल करना जरूरी होता है जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाएं। पुदीना गर्मियों में बेहद लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन पेट को ठंडक देता है और एसिडिटी या जलन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। पुदीने से बना शरबत गर्मियों के लिए एक शानदार और हेल्दी ड्रिंक है, जिसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

पुदीने के शरबत के स्वास्थ्य लाभ

पुदीना सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी उपयोगी होता है। गर्मियों में इसका इस्तेमाल रायता, जलजीरा और कई ठंडे पेयों में किया जाता है। पुदीने में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और पेट खराब या अपच की समस्या में राहत देते हैं। इसके अलावा यह शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। नियमित रूप से पुदीने का सेवन वजन कम करने में भी सहायक माना जाता है।

पुदीने का शरबत बनाने की आसान विधि

पुदीने का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले ताजे पुदीने के पत्तों को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इन्हें एक बर्तन में डालें और स्वादानुसार शहद व सेंधा नमक मिलाएं। अब इसमें भुना हुआ जीरा और ताजा नींबू का रस डाल दें।

इसके बाद इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं और सारी सामग्री को मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें। चाहें तो पहले पुदीने के पत्ते और मसालों को बिना पानी के पीसकर पेस्ट बना लें और बाद में उसमें पानी मिलाएं।

सर्व करने का तरीका

जब मिश्रण तैयार हो जाए तो इसे एक बड़े बर्तन में पानी के साथ अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसे छानकर या बिना छाने गिलास में डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

कोल्ड ड्रिंक का हेल्दी विकल्प

गर्मी के मौसम में सोडा या कोल्ड ड्रिंक पीने की बजाय पुदीने का शरबत एक बेहतर और हेल्दी विकल्प हो सकता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन को भी दुरुस्त रखता है। पुदीने का शरबत बनाना बेहद आसान है और इसके फायदे गर्मियों में शरीर के लिए काफी ज्यादा लाभकारी साबित होते हैं।

Related Posts

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

जायका: शाम होते ही बच्चों को कुछ टेस्टी और चटपटा खाने की इच्छा होने लगती है। ऐसे में ज्यादातर बच्चे बाहर का फास्ट फूड खाने की जिद करते हैं। हालांकि…

खट्टी-मीठी आम की कलौंजी: स्वाद और परंपरा का शानदार मेल

ज़ायका : गर्मियों के मौसम में कच्चे आम से बनने वाली खट्टी-मीठी आम की कलौंजी एक ऐसी पारंपरिक डिश है, जो खाने का स्वाद तुरंत बढ़ा देती है। इसमें खट्टे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन