पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली हुए ढेर

न्यूज डेस्क: झारखंड के हजारीबाग में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । झारखंड में नक्सल अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहक 1 करोड़ सहित तीन नक्सली ढेर हुए ।

बता दें कि हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा में सोमवार को सुबह पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस और नक्सली के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

1 करोड़ का इनामी

भाकपा माओवादी सेंट्रल कमेटी सदस्य 1 करोड़ का इनामी सहदेव महतो उर्फ प्रवेश, सैक सदस्य 25 लाख का इनामी, रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू एनकाउंटर में मारे गये। पुलिस मुख्यालय सूत्रों के द्वारा तीनों नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की गयी है।

तीन जवान घायल

इस अभियान में बरही कोबरा के तीन जवानों के घायल होने की खबर है। बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है। सर्च अभियान में तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गये हैं। साथ ही मौके से तीन एके-47 भी बरामद किए गए हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी

उक्त कार्रवाई हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन के नेतृत्व में हुई।हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन के जवान को गोरहर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल में छापामारी की। इस अभियान के तहत की जा रही छापेमारी की भनक नक्सलियों को लग गई। जिसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।वही दोनों तरफ से फाइटिंगबुई। पुलिस और कोबरा बटालियन के जवानों ने करारा जवाब देते हुए तीन नक्सली के वही ढेर कर दिया।

Related Posts

खुले नाले में गिरे दो मासूम भाई, एक की दर्दनाक मौ’त

रांची: सदर थाना क्षेत्र की मौलाना आजाद कॉलोनी में मंगलवार को एक घटना सामने आई। घर के बाहर खेल रहे दो छोटे बच्चे अचानक पास से गुजर रहे खुले नाले…

सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल

रांची: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन