घर पर बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरे चिप्स – आसान रेसिपी आइडियाज

न्यूज़ डेस्क : आज के समय में बच्चे हो या बड़े चटपटी और कुरकुरे चिप्स सभी को पसंद आते है। खाली समय हो, शाम की चाय का वक्त हो या फिर खाने के साथ कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन कुरकुरे चिप्स हर किसी को पसंद आते हैं। खासकर गर्मियों में दाल-चावल या खिचड़ी के साथ चिप्स का स्वाद और भी बढ़ जाता है। अगर आप बाजार के बजाय घर पर ही हेल्दी और ताजे चिप्स बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान रेसिपी आइडियाज ट्राई कर सकते हैं।

कच्चे केले के क्रिस्पी चिप्स

कच्चे केले के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले केले को छीलकर पतले-पतले स्लाइस में काट लें। एक बर्तन में पानी लेकर उसमें थोड़ा नमक और हल्दी डालें और केले के स्लाइस को कुछ मिनट के लिए भिगो दें। इससे रंग और स्वाद दोनों बेहतर होते हैं।
इसके बाद स्लाइस को निकालकर अच्छे से सुखा लें। अब कड़ाही में तेल गरम करें और धीमी से मध्यम आंच पर स्लाइस को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। आखिर में हल्का नमक छिड़ककर गरमागरम सर्व करें।

क्लासिक आलू के चिप्स

आलू के चिप्स बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके फेवरेट होते हैं। इन्हें बनाने के लिए आलू छीलकर बहुत पतले स्लाइस में काटें और तुरंत ठंडे पानी में डाल दें, ताकि अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए।
कुछ देर बाद स्लाइस को धोकर कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें। अब गरम तेल में धीमी आंच पर तलें जब तक चिप्स सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं। निकालकर ऊपर से नमक, लाल मिर्च पाउडर या चाट मसाला डालें और मजे से खाएं।

रंग-बिरंगे बीटरूट चिप्स

बीटरूट चिप्स स्वाद के साथ-साथ देखने में भी बेहद आकर्षक होते हैं। इन्हें बनाने के लिए चुकंदर को छीलकर पतले स्लाइस में काट लें। हल्के नमक वाले पानी में कुछ देर रखने के बाद स्लाइस को बाहर निकालकर सुखा लें।
अब गरम तेल में धीमी आंच पर तलें। जब ये कुरकुरे हो जाएं, तो ऊपर से नमक और काली मिर्च डालकर सर्व करें। यह चिप्स हेल्दी स्नैक के रूप में भी बेहतरीन विकल्प है।

इन आसान रेसिपीज़ को अपनाकर आप घर पर ही स्वादिष्ट, ताजे और कुरकुरे चिप्स बना सकते हैं और अपने स्नैक टाइम को और भी खास बना सकते हैं।

Related Posts

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

जायका: शाम होते ही बच्चों को कुछ टेस्टी और चटपटा खाने की इच्छा होने लगती है। ऐसे में ज्यादातर बच्चे बाहर का फास्ट फूड खाने की जिद करते हैं। हालांकि…

खट्टी-मीठी आम की कलौंजी: स्वाद और परंपरा का शानदार मेल

ज़ायका : गर्मियों के मौसम में कच्चे आम से बनने वाली खट्टी-मीठी आम की कलौंजी एक ऐसी पारंपरिक डिश है, जो खाने का स्वाद तुरंत बढ़ा देती है। इसमें खट्टे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन