गर्मी में घर पर बनाएं टेस्टी अंगूर मोजितो, मिनटों में मिलेगा ठंडक और ताजगी का स्वाद

न्यूज़ डेस्क : गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों का मन ठंडे और ताजगी भरे पेय पदार्थ पीने का करता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच शरीर को ठंडक देने के लिए लोग शरबत, जूस और अलग-अलग तरह के ड्रिंक्स पसंद करते हैं। ऐसे में आप घर पर ही अंगूर से स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग मोजितो बना सकते हैं। यह ड्रिंक न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि देखने में भी काफी आकर्षक लगता है।

इस ड्रिंक की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या ज्यादा समय की जरूरत नहीं होती। आप इसे आसानी से घर पर बनाकर परिवार और दोस्तों के साथ गर्मी में ठंडक का मजा ले सकते हैं।

अंगूर मोजितो बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको कुछ आसान सामग्री की जरूरत होगी। इसमें ताजे अंगूर, पुदीने की पत्तियां, स्वादानुसार चीनी, थोड़ा सा जलजीरा, बर्फ के टुकड़े और सोडा या स्प्राइट शामिल हैं।

अंगूर मोजितो बनाने की आसान विधि

अंगूर मोजितो बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा गिलास लें और ताजे मीठे अंगूर को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद एक मिक्सर जार में अंगूर, पुदीने की पत्तियां, स्वादानुसार चीनी, थोड़ा सा जलजीरा और थोड़ा पानी डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।

ऐसे करें सर्व

अब एक गिलास में 4–5 बर्फ के टुकड़े डालें। इसके बाद इसमें तैयार अंगूर का पेस्ट डालें और ऊपर से सोडा या स्प्राइट मिलाएं। हल्का सा मिक्स करके इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें। इस आसान तरीके से आप घर पर ही स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग अंगूर मोजितो बनाकर गर्मी में ठंडक का आनंद ले सकते हैं।

Related Posts

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

जायका: शाम होते ही बच्चों को कुछ टेस्टी और चटपटा खाने की इच्छा होने लगती है। ऐसे में ज्यादातर बच्चे बाहर का फास्ट फूड खाने की जिद करते हैं। हालांकि…

खट्टी-मीठी आम की कलौंजी: स्वाद और परंपरा का शानदार मेल

ज़ायका : गर्मियों के मौसम में कच्चे आम से बनने वाली खट्टी-मीठी आम की कलौंजी एक ऐसी पारंपरिक डिश है, जो खाने का स्वाद तुरंत बढ़ा देती है। इसमें खट्टे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन