रांची में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और बारिश से गर्मी से राहत

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर के समय आसमान में घने बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। इसके बाद शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे शहर का मौसम सुहावना बना दिया। तेज हवाओं और बारिश के कारण लोगों को बढ़ती गर्मी से काफी राहत मिली।

शनिवार और रविवार को भी बदला था मौसम

इससे पहले शनिवार को भी दोपहर बाद रांची में बादल छा गए थे और हल्की बारिश हुई थी। वहीं रविवार की दोपहर के बाद भी मौसम ने करवट ली। कई इलाकों में बादल छाए रहे और तेज हवा के साथ मेघ गर्जन तथा हल्की बारिश दर्ज की गई।

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण हुआ है। रविवार देर रात तक रांची में बादलों की गर्जना और तेज हवा चलती रही। सोमवार की सुबह जहां धूप खिली हुई थी, वहीं दोपहर होते-होते मौसम अचानक बदल गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई।

24 जिलों में तेज हवा और बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 मार्च के लिए राज्य के 24 जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन, हल्की बारिश, वज्रपात और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी जारी की गई है।

17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं।

7 और 18 मार्च को भी खराब रह सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को भी राज्य के सभी जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 18 मार्च को रांची समेत 18 जिलों में वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है।

हालांकि गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है।

19 मार्च को फिर सक्रिय होगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 19 मार्च को एक बार फिर राज्य के सभी जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Related Posts

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया: बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान…

बढ़ती गर्मी के बीच बढ़ा चमकी बुखार का खतरा, अब तक 31 बच्चे चपेट में

पटना: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच एक बार फिर चमकी बुखार यानी एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर छोटे बच्चों के माता-पिता डरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन