नहाय खाए के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व

न्यूज डेस्क: छठ महापर्व की शुरुआत आज यानी 25 अक्टूबर से हो रही है। सूर्य उपासना का चार दिवसीय यह महापर्व का शुभारंभ आज नहाए खाए के साथ शुरू हो गया है। महापर्व की शुरुआत नहाए खाए से होती है और समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होता है। छठ महापर्व सूर्य और उनकी बहन छठी मैया को समर्पित है यह पर सूर्य देव की उपासना के लिए किया जाता है जिन्हें जीवन , ऊर्जा और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है । हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ महापर्व की शुरुआत होती है।

छठ आस्था और सांस्कृतिक का प्रतीक

छठ पूजा बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित देश के लगभग हर कोने में मनाया जाता है। छठ पूजा त्यौहार से कहीं बढ़कर है, यह उनकी आस्था, पहचान और सांस्कृतिक विरासत का एक गहरा प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति और सूर्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अनोखा अवसर है, जहाँ उगते और डूबते दोनों सूर्य की पूजा होती है। इसे ‘लोक आस्था का महापर्व’ भी कहा जाता है और यह शुद्धता और आत्म-संयम पर जोर देता है। छठ पूजा बिहारियों के लिए एक भावनात्मक और सांस्कृतिक लगाव का केंद्र है, जो उनके जीवन के ताने-बाने में गहराई से बुना हुआ है।

नहाए खाए का महत्व

छठ पर्व का पहला दिन नहाय-खाय कहलाता है। यह दिन शरीर और मन की शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन व्रती (व्रत करने वाले) खुद को पवित्र करने के लिए स्नान करते हैं और शुद्ध भोजन ग्रहण करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन की पवित्र शुरुआत से पूरे छठ पर्व का फल कई गुना बढ़ जाता है।

कद्दू भात का महत्व

नहाए खाए के दिन छठ व्रती केवल शुद्ध और सात्विक भोजन करती हैं। नहाए खाए में विशेष भोजन में कद्दू, लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल शामिल किया जाता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि, इस दिन किसी भी पकवान में लहसुन और प्याज का उपयोग न करें। इसके साथ ही नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करें। वहीं, भोजन शुद्ध घी में तैयार करें और इसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें।

Related Posts

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया: बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान…

बढ़ती गर्मी के बीच बढ़ा चमकी बुखार का खतरा, अब तक 31 बच्चे चपेट में

पटना: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच एक बार फिर चमकी बुखार यानी एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर छोटे बच्चों के माता-पिता डरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन