मुंबई : साल 2026 की शुरुआत में शाहिद कपूर की दमदार एंट्री होने वाली है। शहीद कपूर की नयी फिल्म फैंस के लिए खास होने वाली है। उनकी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। बता दें की यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज़ होगी । फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है और शुरुआती प्रतिक्रिया बेहद पॉजिटिव बताई जा रही है। फिल्म क्रिटिक कुलदीप गढ़वी ने सोशल मीडिया पर फिल्म की खुलकर तारीफ की और इसे ‘बाप लेवल’ का सिनेमा बताया है।
दमदार कहानी और थ्रिलर अंदाज
कुलदीप गढ़वी के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ एक एक्शन और रोमांस से भरी थ्रिलर फिल्म है। इसमें प्यार और अपराध की कहानी को प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में इमोशन, ड्रामा और एक्शन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। कहानी में एकतरफा प्यार का दर्द और अपराध की दुनिया का तनाव दोनों ही गहराई से पेश किए गए हैं।
शाहिद कपूर की एक्टिंग को मिली तारीफ
रिव्यू में शाहिद कपूर की एक्टिंग की खास सराहना की गई है। बताया गया है कि उन्होंने अपने किरदार को पूरी एनर्जी और जुनून के साथ निभाया है। क्रिटिक का मानना है कि यह रोल उनके करियर के सबसे यादगार किरदारों में से एक हो सकता है।
तृप्ति डिमरी और दोनों की केमिस्ट्री
फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। रिव्यू के अनुसार, तृप्ति ने कहानी में भावनात्मक मजबूती दी है और उनका रोल सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है।
विशाल भारद्वाज का निर्देशन और स्टारकास्ट
‘ओ रोमियो’ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। यह शाहिद और विशाल की चौथी फिल्म है, पिछले नौ साल बाद दोनों फिर साथ आए हैं। फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।
किताब से प्रेरित अंडरवर्ल्ड कहानी
बताया जा रहा है कि ‘ओ रोमियो’ हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित है। इससे फिल्म में अंडरवर्ल्ड का एंगल भी देखने को मिल सकता है, जो कहानी को और दिलचस्प बनाता है।








