‘क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज’: गंदे टॉयलेट की फोटो भेजें, पाएं 1,000 रुपये

न्यूज़ डेस्क : National Highways Authority of India (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की है। इस अभियान का नाम “क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज” रखा गया है। इसके तहत हाईवे पर स्थित गंदे टॉयलेट की सूचना देने वाले यात्रियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी।

FASTag में मिलेगा 1,000 रुपये का रिचार्ज

इस अभियान के अंतर्गत जो यात्री गंदे टॉयलेट की सही रिपोर्ट करेंगे, उनके FASTag अकाउंट में 1,000 रुपये का रिचार्ज किया जाएगा। यह राशि नकद नहीं दी जाएगी और न ही इसे निकाला जा सकेगा। यह केवल FASTag बैलेंस के रूप में जोड़ी जाएगी।

Rajmargyatra ऐप से करनी होगी शिकायत

शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले मोबाइल में Rajmargyatra ऐप का नवीनतम संस्करण डाउनलोड करना होगा। इसके बाद हाईवे पर गंदे टॉयलेट की स्पष्ट फोटो खींचकर ऐप के माध्यम से अपलोड करनी होगी।

जरूरी जानकारी भरना अनिवार्य

फोटो अपलोड करते समय यात्री को अपना नाम, स्थान का नाम, वाहन नंबर (VRN) और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। प्रत्येक वाहन नंबर (VRN) पर केवल 1,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा, यदि उसकी रिपोर्ट सही पाई जाती है।

किन टॉयलेट्स पर लागू होगी योजना

यह योजना केवल उन टॉयलेट्स पर लागू होगी, जिनका संचालन NHAI द्वारा किया जाता है। पेट्रोल पंप, ढाबे या निजी रेस्टोरेंट के टॉयलेट इस अभियान के दायरे में शामिल नहीं हैं।

एक टॉयलेट पर दिन में एक ही इनाम

किसी एक टॉयलेट के लिए एक दिन में केवल एक बार ही इनाम दिया जाएगा। यदि एक ही दिन में कई लोग उसी टॉयलेट की तस्वीर भेजते हैं, तो पुरस्कार केवल सबसे पहले फोटो अपलोड करने वाले व्यक्ति को मिलेगा।

Geotag और समय-तारीख जरूरी

फोटो केवल Rajmargyatra ऐप के जरिए भेजी जानी चाहिए और उसमें Geotag अनिवार्य होना चाहिए। साथ ही, फोटो पर समय और तारीख अंकित होना जरूरी है, ताकि यह तय किया जा सके कि रिपोर्ट सबसे पहले किसने भेजी।

फर्जी तस्वीरों पर होगी सख्त कार्रवाई

मंत्रालय के अनुसार, नकली या पहले से अपलोड की गई तस्वीरों को अस्वीकार कर दिया जाएगा। सभी तस्वीरों की जांच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक और संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

Related Posts

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

न्यूज डेस्क: देश में सोने की खरीदारी पर ब्रेक लगती नजर आ रही है। केंद्र सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क में की गई बड़ी बढ़ोतरी का असर अब बाजार…

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश की राजनीति में एक नया डिजिटल ट्रेंड चर्चा का विषय बन गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने सोशल मीडिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला