गर्मियों में खुद को दिखाएँ फ्रेश और ट्रेंडी, अपनाएँ ये आसान स्टाइल और मेकअप टिप्स

न्यूज़ डेस्क : गर्मियों का मौसम आते ही हमारे कपड़े, मेकअप और स्टाइल में बदलाव करना जरूरी हो जाता है। इस सीजन में ऐसे आउटफिट्स और लुक्स चुनें जो आपको ठंडक भी दें और स्टाइलिश भी दिखाएँ। अगर आप इस गर्मी में खुद को फ्रेश, कूल और ट्रेंडी दिखाना चाहते हैं, तो कुछ आसान टिप्स आपके काम आएंगे।

पैंट्स और रंगों का सही चुनाव

अगर आप पैंट पहनना पसंद करती हैं, तो गर्मियों में उनके रंगों में बदलाव करें। ब्लैक, ब्लू या ब्राउन के बजाय ब्लश पिंक, स्काई ब्लू या हल्के पेस्टल शेड्स के पैंट्स पहनें। ये रंग न सिर्फ फ्रेश लुक देंगे बल्कि गर्मी में भी आरामदायक रहेंगे।

मेकअप में हल्के बदलाव

गर्मियों में मेकअप का स्टाइल भी हल्का और नैचुरल होना चाहिए। ब्लैक काजल या लाइनर थोड़ा हार्श लग सकता है, इसलिए ब्राउन, पिंक, शैंपेन, ब्लू या ग्रीन जैसे रंगों का इस्तेमाल करें। फुल कवरेज फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम, टिंटेड सनस्क्रीन, लिप & चीक टिंट्स, ब्रॉन्जर और क्लियर ग्लॉस इस्तेमाल करें। यह आपको नैचुरल, ग्लोइंग और फ्रेश समर लुक देगा।

आरामदायक और स्मार्ट कपड़े

गर्मियों में ऐसे कपड़े पहनें जो आरामदायक हों। लिनेन पैंट्स, ए-लाइन स्कर्ट्स, ओवरसाइज़्ड शर्ट्स और कॉटन ड्रेसेस गर्मी में ठंडक देने के साथ स्मार्ट लुक भी देंगी। ऐसे कपड़े पहनकर आप स्टाइल और कम्फर्ट दोनों हासिल कर सकती हैं।

पेस्टल को-ऑर्ड सेट्स

अगर आप को-ऑर्ड सेट्स पहनना पसंद करती हैं, तो पेस्टल शेड्स के सेट्स चुनें। मिंट ग्रीन, सॉफ्ट पीच, पाउडर ब्लू या लैवेंडर जैसे हल्के रंग गर्मी को रिफ्लेक्ट करते हैं और लुक को क्लासी बनाते हैं। ये रंग न सिर्फ ठंडक महसूस कराते हैं बल्कि आपके आउटफिट को भी एलीगेंट और ट्रेंडी दिखाते हैं।

Related Posts

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

न्यूज़ डेस्क : आजकल हर कोई साफ, चमकदार और हेल्दी स्किन चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स, फेस ट्रीटमेंट्स और कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं का सहारा लेते हैं। हालांकि,…

त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है चंदन, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

न्यूज डेस्क : पुराने समय से ही चंदन को त्वचा की देखभाल के लिए बेहद खास माना जाता रहा है। जब बाजार में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं हुआ करते थे,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन