न्यूज़ डेस्क : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी और खराब खानपान का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। पिंपल्स, एक्ने, दाग-धब्बे और ऑयली स्किन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह अगर प्राकृतिक उपाय अपनाए जाएं, तो त्वचा को लंबे समय तक फायदा मिल सकता है।
नीम के गुण और फायदे
यह एक प्राचीन औषधीय पौधा है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में वर्षों से किया जाता रहा है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ रखने और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से नीम का उपयोग करने से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।
नीम और हल्दी फेस पैक
एक कटोरी में 1 चम्मच नीम पाउडर लें और उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अब इसमें जरूरत के अनुसार गुलाब जल डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15–20 मिनट तक छोड़ दें, फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
नीम और हल्दी दोनों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स और एक्ने को कम करने में मदद करते हैं। यह फेस पैक त्वचा की गहराई से सफाई करता है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है।
नीम और शहद फेस पैक
1 चम्मच नीम पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाकर एक मुलायम पेस्ट तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट तक रखें, फिर साफ पानी से धो लें।
शहद त्वचा को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करता है, जिससे स्किन नरम और स्मूद बनती है। यह फेस पैक खासतौर पर ड्राय और रफ स्किन के लिए फायदेमंद है और साथ ही दाग-धब्बों को हल्का करने में भी मदद करता है।
नीम और दही फेस पैक
एक चम्मच नीम पाउडर में 2 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15–20 मिनट तक छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को हल्के से एक्सफोलिएट करता है, जिससे टैनिंग कम होती है। यह फेस पैक त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, डलनेस को दूर करता है और चेहरे को फ्रेश व चमकदार बनाता है।







