BPSC में असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के 300 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

पटना : Bihar Public Service Commission (BPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर (APO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 300 रिक्त पदों को भरा जाएगा। लॉ (LLB) की डिग्री हासिल कर चुके और सरकारी वकील के रूप में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

BPSC APO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 20 मार्च 2026 ही है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं—

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी बेसिक जानकारी भरें।
  3. होमपेज पर “Prosecution Officer Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

योग्यता और आयु सीमा

APO पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB की डिग्री होना अनिवार्य है।

आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतनमान और पदों का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 300 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-9 के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा।

पे लेवल-9 के तहत सैलरी 53,100 रुपये से लेकर 1,67,800 रुपये प्रति माह तक निर्धारित है।

सरकारी सेवा में प्रतिष्ठित पद और आकर्षक वेतनमान के कारण यह भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।

Related Posts

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया: बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान…

बढ़ती गर्मी के बीच बढ़ा चमकी बुखार का खतरा, अब तक 31 बच्चे चपेट में

पटना: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच एक बार फिर चमकी बुखार यानी एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर छोटे बच्चों के माता-पिता डरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन