बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: पांच सीटों पर सियासी घमासान, कौन जाएगा संसद?

पटना : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होने जा रहा है। अप्रैल में खाली हो रही इन सीटों को लेकर इस बार राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। फिलहाल इनमें से तीन सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पास हैं, लेकिन हालिया विधानसभा चुनाव के बाद बदले हुए आंकड़ों ने राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है।

एनडीए को चार सीटों का भरोसा, पांचवीं पर टक्कर

विधानसभा में विधायकों की संख्या को देखते हुए एनडीए को चार सीटें मिलना लगभग तय माना जा रहा है। इनमें दो उम्मीदवार जनता दल (यूनाइटेड) और दो भारतीय जनता पार्टी से जीत सकते हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा पांचवीं सीट को लेकर है। इस सीट पर महागठबंधन भी अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटा है। उसके पास पर्याप्त संख्या नहीं है, इसलिए अतिरिक्त समर्थन जुटाने की कोशिश जारी है। वहीं एनडीए भी रणनीति बनाकर पांचों सीटें जीतने की तैयारी में है।

पवन सिंह का नाम चर्चा में

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता और बीजेपी नेता पवन सिंह का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में लिया जा रहा है। उनकी लोकप्रियता बिहार और पूर्वांचल के कई इलाकों में है, जिससे वे जनाधार वाले चेहरे के रूप में देखे जाते हैं। युवाओं में उनकी पकड़ और चुनाव प्रचार में उनकी उपयोगिता को देखते हुए उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें हैं। हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व और राजनीतिक समीकरणों पर निर्भर करेगा।

तेजस्वी यादव की संभावित उम्मीदवारी

राष्ट्रीय जनता दल की ओर सेतेजस्वी यादव का नाम भी सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने हाल ही में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद पार्टी की संसदीय समिति की बैठक बुलाई गई। आरजेडी एक सीट जीत सकती है, लेकिन इसके लिए पूरे महागठबंधन को एकजुट होना होगा।

महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं। इसके अलावा सदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के 5 और एक बसपा विधायक को जोड़कर कुल संख्या 41 तक पहुंचती है। यदि सभी एकजुट रहे तो एक सीट संभव है। ऐसे में ओवैसी की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। अगर उनका समर्थन किसी एक पक्ष को मिलता है तो वही बाजी मार सकता है।

निशांत कुमार की एंट्री की चर्चा

मुख्यमंत्री नितीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को जेडीयू कोटे से राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें भी तेज हैं। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लंबे समय से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें राजनीति में लाने की मांग उठती रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी सक्रियता भी चर्चा में रही थी। यदि उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो इसे उनकी औपचारिक राजनीतिक शुरुआत माना जाएगा।

उपेंद्र कुशवाहा के नाम पर भी मंथन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा जाने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। सूत्रों के अनुसार वे दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इस बैठक में संभावित उम्मीदवारी और नए राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही आरएलएम और बीजेपी के बीच सहयोग मजबूत करने या संभावित विलय की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

हरिवंश का मजबूत दावा

वर्तमान राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। संसदीय अनुभव और शांत छवि के कारण उनका दावा मजबूत माना जा रहा है। जेडीयू से जुड़े होने और संसदीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण वे दोबारा उच्च सदन में भेजे जा सकते हैं। उनकी पत्रकारिता पृष्ठभूमि और संतुलित व्यक्तित्व उन्हें सुरक्षित विकल्प बनाता है।

कुल मिलाकर बिहार की पांचवीं राज्यसभा सीट इस बार सबसे दिलचस्प मुकाबला बन गई है। अब सबकी नजर 16 मार्च के चुनाव और अंतिम उम्मीदवारों की घोषणा पर टिकी है।

Related Posts

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया: बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान…

बढ़ती गर्मी के बीच बढ़ा चमकी बुखार का खतरा, अब तक 31 बच्चे चपेट में

पटना: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच एक बार फिर चमकी बुखार यानी एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर छोटे बच्चों के माता-पिता डरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन