TRE-4 भर्ती की तैयारी पूरी, 46 हजार शिक्षक पदों पर जल्द निकलेगी वैकेंसी

पटना : बिहार में जल्द ही शिक्षक बहाली होगी जिसे लेकर नियुक्ति प्रक्रिया की तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को TRE-4 और प्रधानाध्यापक पदों के लिए करीब 46 हजार रिक्तियों का प्रस्ताव मिल गया है। यह अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से आयोग को भेजी गई है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है, जिससे अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ा है।

44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली

TRE-4 के तहत लगभग 44 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। हाल ही में रोस्टर सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपा गया था। यह भर्ती कक्षा 1 से 12 तक के लिए होगी।

  • कक्षा 1 से 8 तक लगभग 20 हजार पद
  • कक्षा 9 से 10 तक करीब 12 हजार पद
  • कक्षा 11 से 12 तक लगभग 13 हजार पद
    गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कॉमर्स विषयों में सबसे अधिक पद रहने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदर्शन से पहले आयोग का नोटिस

16 फरवरी को छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में पटना में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले ही आयोग ने भर्ती को लेकर नोटिस जारी कर दिया। इससे अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि नियुक्ति प्रक्रिया में अब तेजी आएगी। जल्द ही समेकित विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है।

पूर्व नियुक्तियों और वर्तमान स्थिति

फिलहाल बिहार में लगभग 6 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। पिछले दो वर्षों में TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के माध्यम से करीब 2.27 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। वहीं लगभग 3 लाख नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी बन चुके हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भी संकेत दिया है कि TRE-4 की रिक्तियां शीघ्र जारी की जायेंगे।

आरक्षण और नई व्यवस्था

इस भर्ती में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा, जो केवल बिहार के मूल निवासी अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। इस बार प्रत्येक अभ्यर्थी का केवल एक ही परिणाम जारी किया जाएगा, जबकि पहले अलग-अलग कक्षाओं के लिए अलग-अलग परिणाम घोषित होते थे।

डोमिसाइल नीति और आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती में पहली बार डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी। शिक्षा विभाग के साथ-साथ अनुसूचित जाति-जनजाति तथा पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में भी शिक्षक और प्रधानाध्यापक पदों पर नियुक्तियां होंगी। आयोग जल्द ही संयुक्त विज्ञापन जारी करेगा, जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Also Read : मंईयां सम्मान योजना की रुकी किस्तें, अब दोबारा भुगतान की तैयारी

Related Posts

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया: बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान…

बढ़ती गर्मी के बीच बढ़ा चमकी बुखार का खतरा, अब तक 31 बच्चे चपेट में

पटना: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच एक बार फिर चमकी बुखार यानी एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर छोटे बच्चों के माता-पिता डरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन