बिहार में मौसम ने ली करवट , कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी

पटना : बिहार में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि तेज बारिश, आकाशीय बिजली (ठनका) और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह खराब मौसम अगले तीन दिनों तक बना रह सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

किन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

28 मार्च के लिए जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, जमुई और बांका शामिल हैं। वहीं येलो अलर्ट वाले जिलों में पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, गया और नवादा शामिल हैं।

मौसम बदलाव की वजह और आगे का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण राज्य में आंधी और बारिश की स्थिति बनी हुई है। खासकर कोसी, सीमांचल, पूर्वी और उत्तर बिहार के जिलों में शनिवार और रविवार को भी खराब मौसम को लेकर चेतावनी दी गई है। बादलों की आवाजाही बनी रहने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

पिछले 24 घंटे का तापमान हाल

बीते कुछ दिनों में बारिश और आंधी की कमी के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रोहतास जिले के बिक्रमगंज में सबसे अधिक 37.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा गया में 36.2, पटना में 35.2, शेखपुरा में 36.8 और सीवान में 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Related Posts

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया: बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान…

बढ़ती गर्मी के बीच बढ़ा चमकी बुखार का खतरा, अब तक 31 बच्चे चपेट में

पटना: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच एक बार फिर चमकी बुखार यानी एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर छोटे बच्चों के माता-पिता डरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन