बिना इंटरनेट भी चलेंगे रील्स, इंस्टाग्राम ला सकता है नया फीचर

न्यूज़ डेस्क : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है। आने वाले समय में यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी रील्स देख सकेंगे। यानी अगर आप किसी ऐसे स्थान पर हैं जहां नेटवर्क नहीं है, तब भी आपका मनोरंजन जारी रहेगा।

इंस्टाग्राम इस सुविधा की टेस्टिंग कर रहा

इस फीचर की जानकारी मशहूर ऐप रिसर्चर Alessandro Paluzzi ने साझा की है। उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म X पर कुछ स्क्रीनशॉट्स पोस्ट किए हैं, जिनसे इस नए फीचर की झलक मिलती है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम इस सुविधा की टेस्टिंग कर रहा है और जल्द ही इसे यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

‘Manage Offline Downloads’ फीचर की खासियत

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर का नाम “Manage Offline Downloads” हो सकता है। इसके जरिए यूजर्स अपनी पसंद के रील्स को डाउनलोड कर सकेंगे और बाद में बिना इंटरनेट के भी उन्हें देख पाएंगे। इसमें एक टॉगल ऑप्शन भी मिल सकता है, जिससे ऑटो डाउनलोड को ऑन या ऑफ किया जा सकेगा।

इसके अलावा, यूजर्स को यह विकल्प भी मिल सकता है कि वे सिर्फ WiFi पर ही डाउनलोड करना चाहते हैं या नहीं। यह फीचर डेटा बचाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा कंट्रोल ऑप्शन

इस नए फीचर के तहत यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि एक समय में कितनी रील्स डाउनलोड करनी हैं, जैसे 10, 30 या 50। साथ ही, डाउनलोड की गई रील्स को नॉर्मल फीड में दिखाना है या एक अलग सेक्शन में रखना है, इसका भी विकल्प मिल सकता है।

पहले से मौजूद हैं ऐसे फीचर्स

ऑफलाइन कंटेंट देखने की सुविधा कोई नई बात नहीं है। Netflix और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पहले से ही अपने यूजर्स को यह सुविधा देते हैं। इनके स्मार्ट डाउनलोड फीचर अपने आप कंटेंट सेव कर लेते हैं, जिससे यूजर्स को बार-बार डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती।

इंस्टाग्राम भी बढ़ा रहा कदम

अब इंस्टाग्राम भी इसी दिशा में आगे बढ़ता नजर आ रहा है। अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो यूजर्स के लिए रील्स देखना और भी आसान और सुविधाजनक हो जाएगा, खासकर उन परिस्थितियों में जहां इंटरनेट उपलब्ध नहीं होता।

Related Posts

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

न्यूज़ डेस्क : अधिकांश लोग आधार कार्ड का इस्तेमाल रोजमर्रा के कई जरूरी कामों में करते हैं, लेकिन उसमें दर्ज जानकारी को नियमित रूप से जांचना अक्सर भूल जाते हैं।…

WhatsApp का नया फीचर: अब चैट के साथ ही करें मोबाइल रिचार्ज

न्यूज़ डेस्क : मैसेजिंग के लिए मशहूर व्हाट्सअप ने 23 अप्रैल को भारत में एक नया और बेहद उपयोगी फीचर पेश किया है। अब यूजर्स ऐप के अंदर ही सीधे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन