बक्सर: बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा बक्सर जिले में पहुंची। इस दौरान उन्होंने जिले में कई करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वहीं, वे जनसंवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने मंच से बिहार सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र किया और 2005 से पहले की सरकार पर भी आलोचना की।
मंच पर दिखा अनोखा दृश्य
जनसंवाद के दौरान मंच की एक तस्वीर चर्चा में आई। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और बीजेपी नेता एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा के कंधे पर हाथ रखकर जनता से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है और सब मिलकर काम कर रहे हैं। सीएम ने जनता को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में सब कुछ बेहतर होगा।

बिजली और रोजगार में सुधार
मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले बिहार में बिजली की स्थिति काफी खराब थी, लेकिन अब लगभग हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है। इसके साथ ही सरकार अब छतों पर सोलर पैनल लगाने की योजना पर काम कर रही है, जिसका खर्च भी सरकार वहन करेगी। सीएम ने दावा किया कि अब तक 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार मिल चुका है और आने वाले पांच साल में 1 करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे आगे बढ़ाने की योजना भी है।
समृद्धि यात्रा का असली मकसद
नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि ‘समृद्धि यात्रा’ का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं है, बल्कि यह देखना भी है कि जमीन पर काम कितना हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिलान्यास की गई योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
भव्य स्वागत
बक्सर में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया, जहां उन्हें 50 किलो की फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।