न्यूज़ डेस्क : अगर आप YouTube पर बार-बार आने वाले विज्ञापनों से परेशान हैं, लेकिन Premium सब्सक्रिप्शन के लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो Google आपके लिए एक अच्छा मौका लेकर आया है। YouTube कुछ यूजर्स को 2 महीने तक फ्री में YouTube Premium का एक्सपीरियंस दे रहा है।
फ्री ट्रायल एक्टिवेट करने का तरीका
- सबसे पहले YouTube ऐप खोलें।
- नीचे दिए गए You टैब पर जाएँ।
- Settings में जाकर YouTube Premium (किसी-किसी यूजर्स में Purchases and Membership) पर क्लिक करें।
- यहां आपको फ्री ट्रायल का ऑप्शन दिखाई देगा।
- फ्री ट्रायल पर क्लिक करने के बाद पेमेंट डिटेल्स डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
ध्यान दें कि इस प्रोसेस में पेमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर 2 रुपये चार्ज किए जाते हैं। हालांकि, Google ने यह राशि 10 दिन के अंदर रिफंड करने का वादा किया है।
ट्रायल खत्म होने के बाद
ट्रायल की अवधि खत्म होने के बाद आपका अकाउंट अपने आप सब्सक्रिप्शन में बदल जाएगा और आपको मेंबरशिप के लिए चार्ज किया जाएगा। अगर आप इसमें आगे नहीं बढ़ना चाहते, तो 2 महीने के पूरे होने से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसल करना जरूरी है।
कौन कर सकता है इस ऑफर का फायदा?
यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। आमतौर पर यह उन लोगों के लिए है जिन्होंने पहले कभी YouTube Premium सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है। जिनके पास पहले से सब्सक्रिप्शन है, उन्हें यह ऑफर नहीं मिलता।
डिवाइस के हिसाब से भी अलग-अलग ऑफर मिल सकते हैं। उदाहरण के लिए, कुछ iPhone यूजर्स को सिर्फ 1 महीने का ट्रायल मिलता है, जबकि नए Android यूजर्स को पूरे 2 महीने का फ्री ट्रायल दिया जा रहा है।
YouTube Premium के फायदे
- बिना किसी ऐड के वीडियो देखना
- YouTube Music Premium का एक्सेस
- बैकग्राउंड प्ले (फोन लॉक होने पर भी वीडियो/म्यूजिक चलता रहेगा)
- वीडियो और प्लेलिस्ट को ऑफलाइन डाउनलोड करना







