LPG संकट पर मंत्री का विरोध, साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बुधवार को एक अलग अंदाज में विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कार या सरकारी वाहन की जगह साइकिल का इस्तेमाल किया। यह कदम उन्होंने राज्य में गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति से जुड़ी समस्या के विरोध में उठाया। मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान से जुड़े युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर देश में गैस और तेल की सप्लाई पर पड़ रहा है, जिसका प्रभाव झारखंड के कई इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। इसी मुद्दे को उजागर करने के लिए उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से साइकिल से विधानसभा पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।

केंद्र सरकार को लिखा पत्र

डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जानकारी दी कि उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने झारखंड में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की है। मंत्री का कहना है कि गैस की सप्लाई बाधित होने से राज्य के कई औद्योगिक संस्थान, होटल और कैंटीन प्रभावित हो रहे हैं।

उद्योगों और कैंटीनों पर पड़ रहा असर

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार कमर्शियल एलपीजी की कमी का असर केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे हजारों मजदूरों और कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि रांची स्थित उषा मार्टिन लिमिटेड सहित कई औद्योगिक इकाइयों की कैंटीनों में गैस की कमी के कारण भोजन बनाने में दिक्कत आ रही है। इससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग

डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार से अपील की है कि औद्योगिक कैंटीनों और होटल व्यवसाय के लिए कमर्शियल एलपीजी की नियमित आपूर्ति जल्द बहाल की जाए। उनका कहना है कि अगर स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई, तो इसका असर उद्योगों के संचालन, होटल व्यवसाय और श्रमिकों के भोजन प्रबंध पर गंभीर रूप से पड़ सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस मामले में जल्द सकारात्मक पहल करेगी।

Related Posts

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया: बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान…

बढ़ती गर्मी के बीच बढ़ा चमकी बुखार का खतरा, अब तक 31 बच्चे चपेट में

पटना: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच एक बार फिर चमकी बुखार यानी एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर छोटे बच्चों के माता-पिता डरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन