दिल्ली : उत्तम नगर के मटियाला इलाके में बुधवार देर रात एक भयंकर आग की घटना घटी, जिसने देखते ही देखते लगभग 400 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक फैल गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग का विस्फोटक रूप
जानकारी के अनुसार, यह घटना मच्छी मार्किट के पास बनी झुग्गियों में रात करीब 11 बजे शुरू हुई। शुरुआत में केवल कुछ झुग्गियों से धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन जल्दी ही आग ने विकराल रूप ले लिया। झुग्गियों के नजदीक होने के कारण आग ने तेजी से आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
लोगों की दहशत और बचाव
आसपास रहने वाले लोग अचानक उठी आग देखकर घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कई लोग अपनीमती सामान भी नहीं निकाल पाए और देखते ही देखते उनका सब कुछ जलकर राख हो गया।
दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई
आग लगने की सूचना रात 11:54 बजे फायर कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंचते ही दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई की और कुल 25 दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद, दमकलकर्मियों ने लगभग तड़के 3:25 बजे आग पर काबू पा लिया।
भारी नुकसान और राहत की खबर
इस भीषण आग में करीब 400 झुग्गियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। कई परिवारों का सारा सामान जल गया और वे अस्थायी रूप से बेघर हो गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई।






