बॉर्डर 2’ में अहान शेट्टी का धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

न्यूज डेस्क: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की और इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों के साथ एक भावुक नोट भी साझा किया था। अब टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर भारी हलचल मचा दी है।

सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के लुक्स पहले ही फैंस को रोमांचित कर चुके थे और अब अहान का दमदार पोस्टर देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

देशभक्ति व एक्शन से भरपूर ‘बॉर्डर 2

पोस्टर में अहान शेट्टी भारतीय नेवी ऑफिसर के रूप में नजर आते हैं। चेहरे पर गहरी चोटों के निशान, खून के धब्बे और आंखों में गुस्से व जुनून से भरी तेज़ नजर—ये सब उनके किरदार की गंभीरता और मजबूती को बखूबी दर्शाते हैं। हाथ में टैंक गन लिए वह पूरी तरह युद्ध के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। कई फैंस ने उनके इस एग्रेशन से भरे लुक की तुलना पिता सुनील शेट्टी से भी की है, जिन्होंने पहली ‘बॉर्डर’ फिल्म में यादगार भूमिका निभाई थी।

बॉर्डर 2’ के नए पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

देशभक्ति से सराबोर ‘बॉर्डर 2’ के फर्स्ट लुक्स ने दर्शकों का जोश दोगुना कर दिया है। सोशल मीडिया पर अहान के इस अवतार को खूब सराहा जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स का कहना है कि फिल्म में देशभक्ति, एक्शन और थ्रिल का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा।

फिल्म में अहान शेट्टी के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, सोनम बाजवा और मोना सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Related Posts

‘रामायण’ में रणबीर कपूर का राम अवतार, पहली झलक ने मचाया तहलका

न्यूज़ डेस्क : साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रामायण को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच 2 अप्रैल को फिल्म से रणबीर…

OTT पर आ रही ‘मर्दानी 3’, अब घर बैठे देख पाएंगे रानी मुखर्जी की दमदार फिल्म

न्यूज़ डेस्क : मर्दानी 3 अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। Netflix ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि यह क्राइम थ्रिलर 27 मार्च 2026 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन