मौसम विभाग का रेन अलर्ट जारी, भारी बारिश को लेकर दी चेतावनी

न्यूज डेस्क: झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है । मानसून अपने अंतिम चरण पर है, अगस्त के आखिरी में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। वैसे बारिश से कहीं राहत मिलेगी तो कहीं हालत बिगड़ सकती है।

विभाग का कहना है कि अगले 5- 6 दिनों तक देश के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कई इलाकों में हेवी रेन अलर्ट जारी किया है।

तूफान की स्थिति

पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके अलावा, 25 अगस्त के आसपास ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों के पास बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान की स्थिति बन सकती है।

दिल्ली में बारिश

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार 22 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक लगातार बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेगी जिसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। बारिश के कारण सड़कों पर जल जमाव होता है जिससे लोगों को बड़ी परेशानी होती है।

उत्तर भारत में अलर्ट

22 अगस्त से उत्तर भारत जम्मू कश्मीर हिमाचल उत्तराखंड पंजाब मैं भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है जिस कारण पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। जिसको लेकर विभाग ने चेतावनी जारी की है कि लोग सतर्क रहें

23 अगस्त से भारी बारिश

राजस्थान में 23 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। गुजरात के उत्तरी हिस्सों में 23 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी। यहां 25 अगस्त से फिर से भारी बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा में 26 से 28 अगस्त तक बहुत भारी बारिश के आसार हैं। गुजरात तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है।

बिहार-झारखंड में मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड में भी में भी मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है जहां भारी बारिश से वज्रपात और बिजली गिरने की चेतावनी दी है जिससे लोगों को सतर्क रहने का आदेश दिया है।

Related Posts

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

न्यूज डेस्क: देश में सोने की खरीदारी पर ब्रेक लगती नजर आ रही है। केंद्र सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क में की गई बड़ी बढ़ोतरी का असर अब बाजार…

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश की राजनीति में एक नया डिजिटल ट्रेंड चर्चा का विषय बन गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने सोशल मीडिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला