आंखों के नीचे काले घेरे से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

न्यूज़ डेस्क : आजकल की तेज़ रफ्तार जिंदगी में कई लोग आंखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरों यानी डार्क सर्कल्स से परेशान रहते हैं। सुबह उठते ही चेहरे पर थकान और आंखों के नीचे काले घेरे दिखाई देना आम बात हो गई है। अक्सर लोग इसे सिर्फ नींद की कमी समझते हैं, लेकिन कई बार यह हमारे शरीर की थकान, तनाव और गलत लाइफस्टाइल का संकेत भी होता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

नींद की कमी बन सकती है बड़ी वजह

डार्क सर्कल्स होने का सबसे आम कारण पर्याप्त नींद न लेना है। अगर रोज देर रात तक जागने की आदत है और शरीर को पूरी आरामदायक नींद नहीं मिलती, तो आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन नजर आने लगती है। इसलिए रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी माना जाता है।

खीरा देगा आंखों को ठंडक

खीरा त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पानी और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को ताजगी देने के साथ सूजन कम करने में मदद करता है। इसके लिए खीरे के पतले स्लाइस काटकर कुछ देर के लिए आंखों पर रख सकते हैं। यह उपाय आंखों के आसपास की थकान को कम करने में सहायक होता है।

बर्फ से करें सिकाई

अगर सुबह आंखों के नीचे सूजन दिखाई देती है, तो बर्फ का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए फ्रिज में आइस क्यूब जमा ले और फिर उसे आंखों के नीचे हल्के से लगाएं। इससे ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं और सूजन व काले घेरे कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ठंडे कॉटन पैड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

टी बैग्स भी हो सकते हैं फायदेमंद

चाय बनाने के बाद बचे हुए टी बैग्स भी डार्क सर्कल्स कम करने में सहायक हो सकते हैं। इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें और फिर आंखों के नीचे रखें। इनमें मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

मेकअप से भी छुपा सकते हैं डार्क सर्कल्स

अगर तुरंत डार्क सर्कल्स छुपाने की जरूरत हो, तो मेकअप एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आंखों के नीचे कंसीलर और फाउंडेशन का सही इस्तेमाल करने से काले घेरे आसानी से छुपाए जा सकते हैं और चेहरा ज्यादा फ्रेश नजर आता है।

Related Posts

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

न्यूज़ डेस्क : आजकल हर कोई साफ, चमकदार और हेल्दी स्किन चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स, फेस ट्रीटमेंट्स और कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं का सहारा लेते हैं। हालांकि,…

त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है चंदन, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

न्यूज डेस्क : पुराने समय से ही चंदन को त्वचा की देखभाल के लिए बेहद खास माना जाता रहा है। जब बाजार में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं हुआ करते थे,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन