पार्लर जाने की जरूरत नहीं, किचन की चीजों से करें आसान फेशियल

न्यूज़ डेस्क : अगर आप पार्लर जाने की बजाय घर पर ही अपनी त्वचा की देखभाल करना चाहती हैं, तो कुछ आसान तरीकों से फेशियल किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें आपके किचन में ही आसानी से मिल जाती हैं। इन घरेलू उपायों से त्वचा को साफ, ताजगी भरा और नेचुरल ग्लो देने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं तीन आसान स्टेप में घर पर फेशियल करने का तरीका।

पहला स्टेप: होममेड फेस क्लींजर

फेशियल की शुरुआत चेहरे की सफाई से होती है। इसके लिए आप कच्चा दूध, थोड़ा शहद और टमाटर का रस मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण में कॉटन डुबोकर चेहरे पर हल्के हाथों से 3 से 5 मिनट तक साफ करें। यह घरेलू क्लींजर त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है और चेहरे को फ्रेश बनाता है।

दूसरा स्टेप: होममेड फेस स्क्रब

फेशियल का अगला कदम स्क्रबिंग है, जो त्वचा की डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच चावल का आटा, थोड़ा शहद और थोड़ी सी कॉफी लेकर अच्छी तरह मिला लें। तैयार मिश्रण को हाथों से चेहरे पर लगाकर लगभग दो मिनट तक हल्के-हल्के मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

स्क्रब के फायदे

यह घरेलू स्क्रब त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर तुरंत निखार आता है। साथ ही यह चेहरे के अतिरिक्त तेल को संतुलित करने और टैनिंग को कम करने में भी सहायक होता है।

तीसरा स्टेप: होममेड फेस मास्क

फेशियल के अंतिम चरण में फेस मास्क लगाया जाता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच बेसन, थोड़ा चावल का आटा (अगर चाहें), कॉफी पाउडर, शहद, हल्दी, टमाटर का रस और थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट तैयार करें। अब इस मिश्रण को हल्के ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं और लगभग 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार नजर आती है।

नोट : ये लेख घरेलू नुस्खे है. कोई मेडिकल एडवाइस नहीं है. अगर आपके स्किन पर किसी भी तरह की एलर्जी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे। हर किसी की स्किन अलग होती है इसिलए किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

Related Posts

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

न्यूज़ डेस्क : आजकल हर कोई साफ, चमकदार और हेल्दी स्किन चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स, फेस ट्रीटमेंट्स और कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं का सहारा लेते हैं। हालांकि,…

त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है चंदन, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

न्यूज डेस्क : पुराने समय से ही चंदन को त्वचा की देखभाल के लिए बेहद खास माना जाता रहा है। जब बाजार में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं हुआ करते थे,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन