बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज, चिराग पासवान के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर

पटना : सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसी बीच एनडीए के भीतर से ही एक नई मांग सामने आई है, जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ता चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं।

पटना में लगे पोस्टरों से उठी मांग

सड़कों पर लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं की ओर से कई पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में लिखा गया है कि बिहार में शांति और विकास के लिए चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाया जाए। साथ ही पोस्टर में यह भी संदेश दिया गया है कि अगर चिराग पासवान को नेतृत्व दिया जाता है तो बिहार में नया दौर शुरू हो सकता है। इन पोस्टरों को पार्टी के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की ओर से लगाया गया है।

चिराग पासवान के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर

पहले भी उठ चुकी है चिराग को सीएम बनाने की मांग

यह पहली बार नहीं है जब चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी है। इससे पहले भी पार्टी के कई नेता इस इच्छा को जाहिर कर चुके हैं। जमुई से सांसद और चिराग पासवान के जीजाजी अरुण भारती भी सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि वे चिराग को राज्य का नेतृत्व करते देखना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि अंतिम फैसला एनडीए गठबंधन के स्तर पर ही लिया जाएगा।

कई नेताओं के नाम चर्चा में

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर के बाद बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कई नेताओं के नाम चर्चा में आ गए हैं। बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और नेता नीतीश मिश्रा के नाम भी सामने आ रहे हैं। वहीं जेडीयू की तरफ से मंत्री विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार के नाम पर भी चर्चा चल रही है।

महिला और युवा चेहरे भी चर्चा में

राजनीतिक हलकों में महिला मुख्यमंत्री की संभावना को लेकर भी चर्चा हो रही है। इसमें श्रेयसी सिंह और गायत्री देवी के नाम लिए जा रहे हैं। वहीं हाल ही में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने के बाद कुछ कार्यकर्ता उन्हें भी मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। अब इन सभी संभावित नामों के बीच चिराग पासवान का नाम भी तेजी से चर्चा में आ गया है। ऐसे में सबकी नजरें एनडीए गठबंधन के अंतिम फैसले पर टिकी हुई हैं।

Related Posts

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया: बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान…

बढ़ती गर्मी के बीच बढ़ा चमकी बुखार का खतरा, अब तक 31 बच्चे चपेट में

पटना: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच एक बार फिर चमकी बुखार यानी एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर छोटे बच्चों के माता-पिता डरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन