शराबी चूहा: चूहों ने घटक ली शराब की 802 बोतले, जांच में जुटी विभाग

न्यूज डेस्क: झारखंड के धनबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसे सुनकर शायद थोड़ा अजीब लगे और आपको हसी भी आ जाए। लेकिन यह सच है। दअरसल बलियापुर और प्रधानखंता की सरकारी शराब दुकान से 802 शराब की बोतल गायब हो गई। जांच करने पर यह बात सामने आई जिसे सुन कर आप को भी हैरानी होगी। जहां दुकानदारों से जब पूछा गया कहा गई शराब की बोतले तो उन्होंने बड़ी ही मासूमियत के साथ जवाब दिया कि जनाब “सारी बोतले चूहे गटक गए!

पूछ डूबा कर पीते है शराब

उत्पाद विभाग की टीम जब जांच करने पहुंची तो उन्होंने पाया की बहुत सारी शराब की बोतल खाली पड़ी हुई है। कुछ बोतल के ढक्कन चबाए हुए थे। जब इस पर दुकानदार से पूछा गया कि इतनी सारी शराब कहां गई, तो दुकानदार ने कहा कि यह सारी शराब चूहों ने पी ली
वहीं दुकानदारों ने वैज्ञानिक तर्क देते हुए कहा की चूहे अपनी पूछ को शराब की बोतल में डुबाते है और फिर पूछ निकाल के चाट चाट कर पी जाते हैं। वहीं जांच के दौरान कुछ बोतल टूटी हुई पाई गई है। जिन पर दुकानदार ने जवाब दिया कि यह भी काम चूहों का होगा।

हालांकि शराब घोटाले में झारखंड राज्य हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। ऐसे में अब चूहों ने शराब पी या नहीं पी यह जांच का विषय है, लेकिन इन दिनों शराब दुकान संचालन करने वाले कर्मचारियों का जवाब चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Posts

खुले नाले में गिरे दो मासूम भाई, एक की दर्दनाक मौ’त

रांची: सदर थाना क्षेत्र की मौलाना आजाद कॉलोनी में मंगलवार को एक घटना सामने आई। घर के बाहर खेल रहे दो छोटे बच्चे अचानक पास से गुजर रहे खुले नाले…

सायना नेहवाल ने लिया बैडमिंटन से संन्यास, घुटने की चोट बनी वजह

न्यूज डेस्क: भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। सोमवार को उन्होंने बताया कि उनके घुटने की हालत अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन