घर पर बनाएं सॉफ्ट और रसदार गुलाब जामुन, आसान रेसिपी

न्यूज़ डेस्क : गुलाब जामुन भारत की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है, जिसे हर लोग पसंद करते है। घर पर मेहमानों के आने पर भी बड़े शौक से बनाते हैं। इसका नरम टेक्सचर और मीठी चाशनी इसे हर उम्र के लोगों का फेवरेट बना देता है। हालांकि कई बार घर पर बनाते समय ये फट जाते हैं या सख्त हो जाते हैं, लेकिन सही तरीके से बनाने पर ये बिल्कुल हलवाई जैसे बन सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

गुलाब जामुन तैयार करने के लिए मावा, छेना, मैदा और थोड़ा बेकिंग पाउडर चाहिए। इसके अलावा आटा गूंथने के लिए थोड़ा दूध लिया जाता है और तलने के लिए तेल या घी का उपयोग किया जाता है। चाशनी बनाने के लिए चीनी, पानी, इलायची, केसर और थोड़ा गुलाब जल लिया जाता है, जो इसे खुशबूदार और स्वादिष्ट बनाता है।

चाशनी तैयार करने का तरीका

सबसे पहले एक कढ़ाही में चीनी और पानी डालकर गर्म करें। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तब इसमें इलायची और केसर डालें। ध्यान रखें कि चाशनी बहुत गाढ़ी न हो, बल्कि हल्की चिपचिपी रहे। इसके बाद गैस बंद कर दें और इसे हल्का ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

डो तैयार करने की विधि

अब एक बर्तन में मावा और छेना डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसमें मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाकर नरम आटा तैयार करें। जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए इसे चिकना और सॉफ्ट बनाएं। फिर इसकी छोटी-छोटी गोलियां तैयार कर लें।

तलने और चाशनी में डालने का सही तरीका

तैयार की गई लोइयों को हल्की आंच पर तेल या घी में सुनहरा होने तक तलें। ध्यान रखें कि आंच धीमी हो, ताकि जामुन अंदर तक अच्छी तरह पकें। तलने के बाद इन्हें तुरंत हल्की गर्म चाशनी में डाल दें।

परफेक्ट स्वाद के लिए जरूरी टिप

गुलाब जामुन को कम से कम 2 घंटे तक चाशनी में डूबा रहने दें, ताकि वे अच्छी तरह रस सोख लें और अंदर तक मुलायम हो जाएं।

Related Posts

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

जायका: शाम होते ही बच्चों को कुछ टेस्टी और चटपटा खाने की इच्छा होने लगती है। ऐसे में ज्यादातर बच्चे बाहर का फास्ट फूड खाने की जिद करते हैं। हालांकि…

खट्टी-मीठी आम की कलौंजी: स्वाद और परंपरा का शानदार मेल

ज़ायका : गर्मियों के मौसम में कच्चे आम से बनने वाली खट्टी-मीठी आम की कलौंजी एक ऐसी पारंपरिक डिश है, जो खाने का स्वाद तुरंत बढ़ा देती है। इसमें खट्टे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

आधार कार्ड में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, समय रहते करा लें सुधार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, हल्दी आइस क्यूब्स से निखारें चेहरा

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

सोने पर बढ़े टैक्स का असर, खरीदारी में 70% तक गिरावट

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

गया में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है सूजी वेजिटेबल चीला

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन

यूपी चुनाव से पहले ‘CJP’ की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने दिया खुला समर्थन