विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गाजुवाका क्षेत्र में एक नौसेना कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर दिए और उन्हें घर में ही अलग-अलग जगह छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
घर बुलाकर हुआ विवाद, फिर किया हमला
पुलिस के अनुसार आरोपी रविंद्र शादीशुदा है और उसकी पत्नी घटना के समय मायके गई हुई थी। इसी दौरान उसने अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका मोनिका को घर बुलाया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गया। गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से हमला कर महिला की हत्या कर दी। आरोपी रविंद्र को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। गजुवाका पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच कर रही है। आरोपी रविंद्र को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। गजुवाका पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े
हत्या के बाद आरोपी ने मामले को छिपाने के लिए बेहद क्रूर तरीका अपनाया। उसने शव के टुकड़े कर दिए—कुछ हिस्से फ्रिज में रखे गए, जबकि अन्य हिस्सों को बोरी में पैक कर छुपाया गया। पुलिस को शव के कुछ हिस्से बरामद हुए हैं, जबकि बाकी हिस्सों की तलाश जारी है।
आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया
आरोपी रविंद्र ने थाने में जाकर अपना जुर्म मान लिया है और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। फ्रिज में मिले लाश के टुकड़े में मोनिका का सिर नहीं था सिर्फ आधा हिस्सा फ्रिज में रखा गया था। पुलिस को आंशका है कि बाकि पार्ट्स को आरोपी ने कहीं और ठिकाने लगा दिया है और पुलिस टुकड़ों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है साथ ही विशेष टीम का भी गठन किया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।






